छिंदवाड़ा म.प्र. लघुवेतन कर्मचारी संघ जिला शाखा अध्यक्ष संजीव कपाले ने जारी विज्ञप्ति में बताया है कि
छिंदवाड़ा की जिला स्तरीय बैठक दिनांक 18.12.2022 दिन रविवार को समय दोपहर 12 बजे से म.प्र. लघुवेतन कर्मचारी भवन मोहन नगर रोड छिदवाड़ा में आयोजित की गई है।
बैठक में जिला कार्यकारिणी, तहसील, ब्लाक अध्यक्ष, रसोईया प्रकोष्ठ अध्यक्ष, स्व सहायता समूह अध्यक्ष, आंगनवाडी कार्यकर्ता, सहायिका, कोटवार प्रकोष्ठ, आशा ऊ षा कार्यकर्ता, आउट सोर्स, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी, कार्यभारित आकष्मिक निधि कर्मचारी सभी कर्मचारियो एवं समस्त पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।
प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से समस्त कर्मचारी एंव पदाधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि सभी निर्धारित दिनांक, समय एवं स्थान पर उपस्थित रहे ताकि संगठन आगामी समय के लिये कर्मचारी हित में अपनी रणनीति बना सके जिससे समस्त कर्मचारियों को लाभ होगा।
संगठन संरक्षक बालाराम परतेती, नारायण ढाकने सलाहकार, काशीराम शुक्ला मार्गदर्शक, राजकुमार मालवीय, नीतू ठाकुर, यशोदा बेलवंशी, संजय कडू, अन्नता तायवाडे, राजू काकोडिया, महेश शर्मा, सकुन ओक्टे, सगरलाल नागवंशी, लालसिंग मालवी, अशोक कवरेली, रफीक मंसूरी, राजू उइके, कमलेश चौवितकर, बंटी मालवी, हेमंत पाटिल ने सभी कर्मचारी एंव संगठन के पदाधिकारियों को अनिवार्य रूप से बैठक में उपस्थित होने की अपील की गई है।


0 टिप्पणियाँ