मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ प्रांता अध्यक्ष श्री महेंद्र शर्मा ने जारी विज्ञप्ति में बताया है कि 


आज दिनांक 19 दिसंबर 2022 को कर्मचारी भवन 228 क्वार्टर भोपाल में मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ 



प्रदेश प्रबंध समिति की बैठक रखी गई जिसमें निम्न बिंदुओं पर चर्चा किया गया प्रदेश में कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर 4 चरणों में आंदोलन का ऐलान किया गया जिसमें

पहला चरण 19 एक 2023 को सभी जिले के सभी जिला कलेक्टरों को ज्ञापन दिया जाएगा

दूसरा चरण 23 एक 2023 को सभी संभागीय कमिश्नर को ज्ञापन दिया जाएगा 

तीसरा चरण 10 2 2023 को जिले में मंत्री सांसद या विधायकों को ज्ञापन दिया जाएगा 

चौथा चरण 24 फरवरी 2023 को भोपाल में विशाल जंगी प्रदर्शन किया जाएगा 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संघ के संरक्षक श्री निहाल सिंह जाट प्रांतीय अध्यक्ष श्री महेंद्र शर्मा जी कार्यकारी अध्यक्ष श्री सुधीर भार्गव उप प्रांत अध्यक्ष श्री कैलाश लाल महामंत्री श्री महेंद्र सिंह बघेल श्री जागेश्वर उमरे उपरांत अध्यक्ष एवं भोपाल जिला शाखा के अध्यक्ष श्री राम कुंडल सेन एवं भोपाल जिले की सभी विभागीय समितियों के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी शामिल हुए