आज मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ संभागीय शाखा जबलपुर के संभागीय कार्यकारी अध्यक्ष विपिन पीपरे ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है
मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ संभागीय अध्यक्ष अजय कुमार दुबे द्वारा कार्यकारिणी के अनुमोदन उपरांत संभागीय शाखा का विस्तार करते हुए
संभागीय मुख्यालय के पदाधिकारियों की बैठक संभागीय संरक्षक श्री राम कुमार मेहरा जी की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें संभागीय कार्यकारिणी में
संशोधन एवं विस्तार करते हुए श्री कमल मुद्दल जी को संभागीय कार्यालय सचिव श्री शंकर भारतीय जी को संभागीय निरीक्षण समिति अध्यक्ष श्री आर वैद्यनाथन अय्यर को संभागीय संगठन मंत्री के पद पर मनोनीत किए जाने पर नियुक्ति पत्र प्रदान कर
पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया इस दौरान संघ के प्रांतीय सचिव एवं जिला अध्यक्ष रविकांत दहायत संरक्षक रामकुमार मेहरा प्रांतीय महामंत्री अजय कुमार दुबे वरिष्ठ सलाहकार प्रशांत श्रीवास्तव वीरेंद्र तिवारी अरुण चतुर्वेदी जी संजय रजक संजय यादव प्रमोद कुमार रविंद्र राय साहिल सिद्धकी घनश्याम पटेल ओंकार पंगरहा सुनील पाठक मनीष खरे आदि ने हर्ष व्याप्त करते हुए बधाई दी नई ऊर्जा के साथ काम करते हुए संभागीय शाखा को गति प्रदान करने की बात रखी।





0 टिप्पणियाँ