मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अशोक पांडे ने जारी विज्ञप्ति में बताया है 



जिला पन्ना कि पशुपालन एवं डेयरी विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के संबंध में प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी एवं खजुराहो सांसद सम्मानीय श्री बीडी शर्मा जी को ज्ञापन सौंपा गया 

दिनांक 16:12 2022 को माननीय सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष महोदय संसदीय क्षेत्र खजुराहो को लघु वेतन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अशोक पांडे एवं उनकी टीम के द्वारा पशुपालन एवं डेयरी विभाग में कार्यरत अंशकालीन शिक्षकों  के पूर्णकालिक पदों पर समायोजन / पदोन्नति किए जाने के संबंध में आज ज्ञापन दिया गया उक्त ज्ञापन में उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग जिला पन्ना के अधीनस्थ संस्था में कार्यरत अंशकालीन स्‍वच्‍छकारो के द्वारा उन्हें पूर्णकालिक पदों पर समायोजन अथवा पदोन्नत किए जाने हेतु निवेदन किया गया उक्त संबंध में लघु वेतन कर्मचारी के संघ द्वारा संघ द्वारा पूर्व में भी कई बार निवेदन किया गया था ,लेकिन आज दिनांक तक कार्रवाई नहीं हो पाई जो नियम विरुद्ध है म प्र शासन सामान्‍य प्रशासन विभाग के पत्र क्रमांक 37023/1 दिनाक 12.6.2002 एवं परिपत्र क्रमांक 3/ 18 /9131 दिनांक 23 December 2002 के परिपालन में पशु चिकित्‍सा विभाग जिला उमरिया में 10 अंशकालीन स्‍वच्‍छकारो की पदोन्‍नित पूर्णकालिक स्‍वच्‍छकार, सांडरक्षक, पशु परिचारक एवं चौकिदार के पद पर पदोन्‍नति प्रदान की गई है एवं कई जिलो में भी अंशकालीन स्‍वच्‍छकारो को समायोजित एवं पदोन्‍नित कर 

नियमित कर्मचारी के रूप में कार्य लिया जा रहा है। इसी प्रकार सतना के अतिरिक्‍त कई अन्‍य विभागों में जैसे संचालक तकनीकि शिक्षा म प्र प्राचार्य पॉलीटेक्निक पन्‍ना एवं अधीक्षक यत्री लोक निर्माण विभाग गुना आदि में अंशकालीन के पद पर कार्य कर रहे सेवकों का नियमित पद पर समायोजित एवं पदोन्‍नति प्रदान कर सेवाएं ली जा रही है अत- उपरोक्‍त के संबंध में पन्‍ना जिले में कार्यरत कर्मचारियो को भी समायोजित एवं पदोन्‍नित कर नियमित कर्मचारी के रूप में कार्य लिया जाये। उक्‍त ज्ञापन कार्य क्रम में जिला अध्‍यक्ष अशोक पाण्‍डेय के साथ महीप रावत दिनेश पटेल आसाराम शर्मा राम कुमार चौबे मीरा यादव सजनी शर्मा फिरोज खान तथा अन्‍य कर्मचारी शामिल रहे।