पन्ना। जिले में लघु वेतन कर्मचारी अध्यक्ष अशोक पांडे के द्वारा शिक्षा विभाग में कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया।


उक्त ज्ञापन में कर्मचारियों से संबंधित समस्याओं का उल्लेख करते हुए जिला अध्यक्ष पांडे ने बताया कि शिक्षा विभाग में कार्यरत लघु वेतन कर्मचारियों को ना ही वर्दी प्रदान की जा रही है और ना ही कर्मचारियों की परामर्श दात्री समिति की बैठक का आयोजन किया जा रहा है

जिससे कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान समय पर नहीं हो पाता हैl लघु वेतन कर्मचारी जिनमें   भृत्य भी शामिल है उनसे झाड़ू पोछा इत्यादि का कार्य कराया जाता है जो कि सर्वथा अनुचित है। 

जबकि यह कार्य सफाई कर्मचारियों से कराया जाना चाहिए था। शिक्षा विभाग में कार्यरत लघु वेतन कर्मचारियों ने स्वयं के व्यय पर स्थानांतरण हेतु आवेदन प्रस्तुत किए गए थे, लेकिन उनका भी निराकरण ना करते हुए कर्मचारियों का स्थानांतरण आज दिनांक तक नहीं हो पाया है।

मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग के पत्र क्रमांक 633 /1893/  1(  3) भोपाल दिनांक 10 सितंबर 1975 का पालन नहीं किया जा रहा है।

उक्त मांगों के संबंध में संघ के द्वारा ज्ञापन सौंपकर जिला जिला शिक्षा अ धिकारी से 7 दिवस के अंदर शासन शासन के आदेशानुसार पद का जवाब देते हुए कार्यवाही करने की मांग की गई है मांगों का निराकरण नहीं होने पर संघ के द्वारा आगामी कार्यवाही की जावेगी जिसके लिए विभाग जिम्मेवार होगा।