मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला शाखा मंडला जिला अध्यक्ष श्री मिश्रीलाल यादव  ने जारी विज्ञप्ति में बताया है कि


आज दिनांक 27.11.2022 को म. प्र. लघु वेतन कर्मचारी संघ ब्लॉक मवई मे कर्मचारियों की समस्या के सम्बन्ध मे जिला कार्यकारणी के सदस्यों के साथ बैठक सम्पन हुई. 


सम्मानीय श्री गोरे लाल जी भरतय के सेवानिवृत विदाई के उपलक्छ मे अंग्रेजी बालक आश्रम मवई के बच्चों को ठण्ड को देखते हुए संघठन की ओर से बच्चों के लिए मोज़े हेतु राशि रु. 1551/- अधीक्षक श्री नंदकुमार धुर्वे को भेट की गई. उक्त कार्यक्रम मे जिला अध्यक्ष श्री मिश्रिलाल यादव, श्री तेजलाल पटेल संरक्षक, श्री मुनीश कटारे, तहसील अध्यक्ष, जिला सचिव  मनोज अरसिया, मवई ब्लॉक अध्यक्ष शंकर भारतिया, ब्लॉक उपाध्यक्ष पवन उइके एवं मवई ब्लॉक के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उपस्थित थे।