धार । जिले के सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय में भाई  भतीजावाद को बंद हो  जिलाध्यक्ष बैरागी।

              


मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला शाखा धार के जिला अध्यक्ष दंगल दास बैरागी ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए  बताया कि  

संघ को जानकारी प्राप्त हो रही है कि विकास खंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा अस कालीन कर्मचारी जो वर्षों से मात्र छोटे कर्मचारी चतुर्थ श्रेणी  जो कि जन जाती कार्य विभाग में कार्यरत होकर विभिन्न होस्टल आश्रम स्कूल में कार्य कर रहे हैं।

 जिनका उपस्थिति रजिस्टर मैं कई कर्मचारियों को पूर्व में हस्ताक्षर करवाए जा रहे थे परंतु विकास खंड शिक्षा अधिकारी की मिलीभगत से एवं मौखिक निर्देश से कर्मचारियों को उपस्थिति रजिस्टर माता कराते हुए मात्रअधीक्षक द्वारा उपस्थिति लगाई जा रही है जबकि समस्त कर्मचारी वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश व आदेश पर शासकीय कार्य का संपादन कर रहे हैं। 

इस कार्य से कर्मचारी संघ में रोष व्याप्त होकर जिला सहायक आयुक्त आदिवासी विकास धार से ज्ञापन देकर कर्मचारी वर्ग के साथ भाई भतीजावाद को बंद करवाया जाएगा व विकाश खंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ सख्त कदम उठा कर न्याय दिलवाया जाएगा। 

जबकि आदेशित कर्मचारी वर्ग को उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर कराना न्याय संगत है। जबकि पूर्व में कर्मचारी वर्ग उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर करना पाया गया है।