बड़वानी। मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला शाखा अध्यक्ष राजेश सकतपुरिया जारी विज्ञप्ति में बताया है
आज जिला शाखा द्वारा माननीय कलेक्टर महोदय के नाम से जिले में विभिन्न संस्थाओं में आदिम जाति कल्याण विभाग पीडब्ल्यूडी विभाग नगरपालिका विभाग पुनर्वास एनवीडीए विभागों में पदस्थ दैनिक वेतन भोगी अंशकालीन स्थाई कर्मचारी का कस्तूरबा हॉस्टलों में पदस्थ महिलाएं मध्यान भोजन की महिलाएं के संबंध में ज्ञापन जगदीश बिलवन नायब तहसीलदार साहेब को सौंपा गया है इस ज्ञापन में जिल से सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे संघ द्वारा मांग की गई है
कि जल्द से जल्द समस्याओं का विभाग द्वारा हल किया जाए अगर जल्द से जल्द समाधान नहीं किया गया तो संघ को मजबूर होकर आंदोलन की राह पकड़ना पड़ेगी यह जानकारी संघ के जिला उपाध्यक्ष श्री नाना वर्मा सचिव गोपाल प्रसाद यादव ने उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ