अनुभागीय अधिकारी का पुतला दहन करेंगे रोषित मेडिकल कर्मचारी



जबलपुर ।आज नेताजी सुभाष चन्द वोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर म.प्र. लघु वेतन कर्मचारी संघ विभागीय अध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया है 


कि संस्था के लोक निर्माण भवन सडक द्वारा शासकीय आवासो एवं सडको के निमार्ण में भारी अनियमिताएं वर्ती जा रही है। बरसते पानी मे सडक निर्माण किया जाना, सडकों की लंबाई चौडाई मोटाई की गुडवत्ता का पालन नही किया जा रहा है बनी बनाई रोड को दोबारा बना दिया गया। सडक की साइड की फिलिग नहीं की जा रही एवं द्ववेश की भावना से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के आवासो में सडक निर्माण नही किया जा रहा है जिससे संबधित ठेकेदार को आर्थिक लाभ पहुचाया जाना प्रतीत होता है

जिसके कारण कर्मचारियो में भारी रोष व्याप्त है। फलस्वरूप दिनांक 06/12/2022 को अनुविभागीय अधिकारी पी डब्ल्यु डी लोक निमार्ण भवन मेडिकल कॉलेज जबलपुर का पुतला दहन पिसनहारी मढिया जबलपुर में दोपहर 1 बजे किया जायेगा


संघ के प्रांतीय महामंत्री / संभागीय अध्यक्ष श्री अजय कुमार दुवे, संभागीय कार्यकारी अध्यक्ष विपिन पीपरे जिलाध्यक्ष रविकांत दहायत, संभागीय महांमंत्री सहदेव रजक, संजय रजक, सुरेश वाल्मीक, रविन्द्र राय, राजेश बैगा, रोहित कुशवाहा रामनरेश, कमल मुदगल, अनिल समुद्रे, सूरज मिश्रा, गनेश अहिरवार, दशरथ बाल्मीक, सुरेन्द्र लोधी, निशा बैगा, अंजली निशा, सिंधु पाटिल आदि ने उपस्थिति की अपील की है ।