जिला मंडला मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला शाखा मंडला जिलाध्यक्ष मिश्री लाल यादव जारी विज्ञप्ति में बताया है


आज दिनांक 26.11.2022 को सर्व शिक्षा अभियान के अंशकालीन, रौसिया, दैनिक वेतन भोगी, कर्मचारियों की बैठक जेल घाट टीन शेट मे अध्यक्ष श्री मिश्री लाल जी यादव की अध्यक्षता मे बैठक आयोजित की गई,।

बैठक मे इन कर्मचारियों की यूनिक एम्प्लाई कोड  बनवाने, विशेष भत्ता 10 वर्ष, 15 वर्ष उपरांत 1500/-, 2000/- रूपये दिए जाने, सफाई कर्मियों को2500/- की जगह 5000/- रूपये दिए जाने, अन्य कर्मचारियों की तरह आकस्मिक अवकाश की सुभीधा दिए जाने,  एवं पूरे 12 महीने का वेतन दिए  जाने के सम्बन्ध मे चर्चा की गई, ओर निर्णय लिया गया की प्रान्ताध्यक्ष महोदय को पत्र लेख किया जावेगा, ताकि प्रान्त इस्त्र से समस्या का हल किया जा सके, बैठक मे तेजलाल पटेल संरक्षक महोदय जी, एवं मुनीश कटारे जी तहसील अध्यक्ष, एवं जिला कार्यकानी के सदस्य एवं सर्व शिक्षा अभियान के कर्मचारी उपस्थित हुए थे।