बड़वानी । आज दिनांक 20 11 2022 रविवार को मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ की जिला स्तरीय बैठक पुराने पेंशन कार्यालय भवन बड़वानी में आयोजित की गई।
जिसमें जिले के समस्त विभागों में कार्यरत नियमित दैनिक वेतन भोगी स्थाई कर्मी अंशकालीन मध्यान भोजन को कस्तूरबा बालिका हॉस्टल मैं पदस्थ कर्मचारी उपस्थित हुए
जिन्होंने अपनी समस्या जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सकतपुरिया को आवेदन देकर बताएं जिला अध्यक्ष ने उनकी समस्या सुनी समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने के लिए विभाग द्वारा विभाग द्वारा कराए जाने की बात कहीं इस बैठक में कर्मचारियों की समस्या को देखते हुए दिनांक 24,, 11 ,2022 को श्रीमान कलेक्टर महोदय जिला बड़वानी को दोपहर 2:30 बजे ज्ञापन सौंपा जाएगा और ज्ञापन देने के उपरांत भी समस्याओं का निराकरण विभाग द्वारा नहीं किया जाता है तो संघ को मजबूरन होकर आंदोलन की राह पकड़नी पड़ेगी जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी यह जानकारी मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के जिला उपाध्यक्ष श्री नाना वर्मा जिला सचिव गोकुल यादव द्वारा प्रेस विज्ञप्ति में दी।

0 टिप्पणियाँ