जिला पन्ना । मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला इकाई पन्ना ने आज 16 नवंबर को प्रमुख सचिव मध्य प्रदेश शासन भोपाल वा कलेक्टर पन्ना एवं संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग, के नाम ज्ञापन सौंपकर मांग की है
कि सभी विभागों में परामर्श दात्री की बैठक विभागों के द्वारा नहीं की जा रही है जिससे कर्मचारियों की स्थानीय समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा है संघ ने मांग की है कि अति शीघ्र विभाग बार परामर्श दात्री की बैठक संपन्न कराई जाए एवं विभागों द्वारा लघु वेतन कर्मचारी संघ के पत्रों का जवाब नहीं दिया जा रहा है जबकि शासन के आदेश है की मान्यता प्राप्त संघों के पत्रों का उत्तर देना अनिवार्य है
अतः इस पर भी संज्ञान लिया जाए एवं आदिम जाति कल्याण विभाग में अंशकालीन सफाई कर्मी को अन्य विभागों की तरह पूर्णकालिक एवं पदोन्नति किया जाए आदिम जाति विभाग में कई सफाई कर्मचारियों की कोविड काल के समय का मानदेय भुगतान नहीं किया गया है अतः आदिम जाति कल्याण विभाग के सफाई कर्मचारियों का कोविड काल एवं समय पर भुगतान किया जाए एवं विभाग में श्रीमती किरण सिंह गौड का प्रसूति समय चल रहा है
अतः उक्त रसोईया महिला कर्मचारी को नियमानुसार प्रसूति अवकाश स्वीकृत किया जाए आदि समस्याओं के संबंध में आज ज्ञापन सौंपकर मांग की है की समय रहते उक्त सभी मांगों का निराकरण किया जाए अन्यथा संघ आंदोलन के लिए बाध्य होगा ज्ञापन सौंपने वालों में लघु वेतन कर्मचारी संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष आसाराम शर्मा एवं अध्यक्ष अशोक पांडे व समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे


0 टिप्पणियाँ