भोपाल । मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला शाखा धार के द्वारा
आज दिनांक 16 नवंबर 2022 को माननीय प्रांत अध्यक्ष महोदय महेंद्र जी शर्मा आदरणीय निहाल सिंह जी जाट जी को धार जिले से जनजाति कार्य विभाग में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी एवं अंशकालीन कर्मचारी की मांगों के लिए धार जिले का प्रतिनिधिमंडल माननीय महोदय से मिला।
माननीय प्रांत कार्यालय से धार जिले को आश्वस्त किया कि आपकी जायज मांगों के निराकरण के लिए मैं निरंतर प्रयासरत हूं एवं जितनी जल्दी हो सकेगा मेरी तरफ से कर्मचारी हित में उनकी मांगों के लिए निराकरण करने में पूरी मदद की जाएगी।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उपप्रांतअध्यक्ष मोहम्मद खत्री जिलाध्यक्ष दंगल दास बैरागी जिला कार्यवाहक अध्यक्ष हीरालाल उपाध्याय जिला कोषाध्यक्ष संजय निर्मल सुकलाल भिड़े कैलाश बघेल नारायण दायमा अंतिम शुक्ला पिरू बघेल मुकेश आदि कर्मचारियों की उपस्थिति में चर्चा की गई। उक्त जानकारी आईटी सेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शेरसिंह जमरा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी ।


0 टिप्पणियाँ