श्री रविकांत दहायत को पुनः जिला अध्यक्ष मनोनीत होने पर विभागीय समिति मेडिकल ने किया सम्मानित
मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ विभागीय समिति नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर के विभागीय अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने जारी विज्ञप्ति में बताया है
कि आज श्री रवि कांत दहायत जी को जबलपुर जिला अध्यक्ष के पद पर पुनः निर्विरोध मनोनीत होने पर संघ सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राम कुंडल सिंह जी उपस्थित रहे तथा प्रदेश महामंत्री /संभागीय अध्यक्ष श्री अजय कुमार दुबे जी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की इस दौरान संभागीय संरक्षक श्री राम कुमार मेहरा जी, संभागीय कार्यकारी अध्यक्ष विपिन पीपरे, संभागीय महामंत्री सहदेव रजक, संभागीय कोषाध्यक्ष संजय रजक सुरेश बाल्मीकि विजय यादव विश्वास लाजरस रविंद्र राय अशोक कोटरबार वैद्यनाथ अय्यर समर सिंह ठाकुर सूरज मिश्रा किशन बर्मन सुनील पाठक ओमप्रकाश पंगरहा अंजनी कनौजिया मार्गरेट जोसेफ सहित अनेक लोगों ने उपस्थित होकर सम्मान कर बधाई दी एवं हर्ष व्याप्त किया है


0 टिप्पणियाँ