बड़वानी ।आज दिनांक 25,,9 ,2022को मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला शाखा की जिला स्तरीय बैठक पेंशन भवन में रखी गई 

इस बैठक में जिले के विभिन्न विभागों विभिन्न संस्थाओं मैं पदस्थ कर्मचारी उपस्थित रहे एनवीडीए पुनर्वास पीडब्ल्यूडी नगर पालिका विभाग आदिम जाति कल्याण विभाग में पदस्थ दैनिक वेतन भोगी स्थाई कर्मी अंशकालीन नियमित सभी कर्मचारी उपस्थित रहे 

बैठक 1:00 बजे से प्रारंभ की गई जिसमें कर्मचारियों ने जिला अध्यक्ष श्री राजेश कुमार शकतपुरिया का पुष्प माला से स्वागत किया गया कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बैठक में आवेदन भी दिए गए चर्चा की गई 

चर्चा के दौरान जिला अध्यक्ष ने कर्मचारियों को समस्याओं बैठक में सुनी और निराकरण कराने का आश्वासन दिया है एवं आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई इस बैठक में उपस्थित संभागीय अध्यक्ष भागीरथ कुमरावत निवाली तहसील के तहसील अध्यक्ष भाई प्रमोद यादव जिला सचिव गोकुल यादव उपाध्यक्ष नाना वर्मा कार्यकारिणी अध्यक्ष धनराज अहिरे जिला संरक्षक रोहित राहुल खांदे नगर पालिका दैनिक वेतन भोगी एवं स्थाई कर्मचारियों के अध्यक्ष एवं जिले से पधारे समस्त कर्मचारी गण उपस्थित रहे