जिले तहसील तथा ब्लॉक के सभी पदाधिकारियों के साथ साथ अन्य संगठनों के जिलाध्यक्ष भी उपस्थित हुए उक्त कार्यक्रम सर्किट हाउस गुना में रखा गया जिसमें पुरानी पेंशन बहाली एवं अन्य मांगों को लेकर चर्चा की गई तथा गांधी जयंती 2 अक्टूबर की पूर्व संध्या पर शनिवार को शाम 4:00 बजे से 5:00 बजे तक गांधीवादी तरीके से सत्याग्रह आंदोलन पूरे प्रदेश के सभी 52 जिलों में करने की जो पूर्व घोषणा की गई उसमें अधिक से अधिक संख्या में अपने-अपने जिलों में लोग अपनी मांगों के समर्थन में सत्याग्रह आंदोलन में भाग ले यह भी अपील की गई कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोर्चा के जिलाध्यक्ष आलोक नायक जी क्लास 3 के अध्यक्ष व्यास जी लघु वेतन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष चंदन सिंह परिहार के साथ-साथ मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के संरक्षक निहाल सिंह जी जाट प्रांत अध्यक्ष महेंद्र शर्मा कोषाध्यक्ष श्री राम प्रजापति संभागीय सचिव कमलेश पटेल आदि उपस्थित रहे।
दिनांक 24 सितंबर 2022 को अशोकनगर जिले में 20 सूत्री मांगों के समर्थन में तथा स्थानीय समस्याओं को लेकर बैठक ली गई बैठक में आगामी समय में प्रदेश स्तरीय आंदोलन करने का निर्णय लिया गया जिसमें प्रदेश संरक्षक निहाल सिंह जी जाट प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री राम प्रजापति संभागीय सचिव भोपाल कमलेश पटेल की उपस्थित रहे साथ ही अशोकनगर के जिला अध्यक्ष नंद कुमार तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष राजीव भटनागर अध्यक्ष भटनागर जी सहित अन्य संघों के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे
0 टिप्पणियाँ