दतिया । मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ शाखा जिला दतिया अध्यक्ष मुकेश रावत ने जारी विज्ञप्ति में बताया है

कि शाखा द्वारा  संभागीय महाधिवेशन का आयोजन डाइट परिसर सिविल लाइन में आयोजित किया गया  जिसमे कर्मचारियों की तमाम समस्याओं  एव मांगों के संबंध में भोपाल से आई प्रांतीय कार्यकारिणी ने कर्मचारियों से व्यक्तिगत चर्चा कर उनकी समस्याओं को सुना और निराकरण करवाने का आश्वासन दिया

 कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से की गई मुख्यअतिथि के रूप में मध्य प्रदेश लघु वेतन  संघ के प्रांतध्यक्ष श्री महेंद्र शर्मा रहे

 कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त अधिकारी कर्मचारी संघ के जिला  अध्यक्ष अशोक शुक्ला जी द्वारा की गई कार्यक्रम में राज्य कर्मचारी संघ से आए जिलाध्यक्ष श्री कुंजबिहारी गोस्वामी जी ने नवीन पेंशन की विसंगति के बारे विस्तार से चर्चा की और कर्मचारियों को  जल्द ही पुरानी पेंशन के लिए बड़ा आंदोलन के लिए तैयार रहने को कहा लघु वेतन संघ शाखा दतिया द्वारा प्रांतीय कार्यकारिणी के समक्ष एक ज्ञापन भी सौंपा गया जिसमे कर्मचारियों की मांग भृत्य का पदनाम परिवर्तन कर शासन से कार्यालय सहायक कराया जाए प्रमुख रूप से शामिल रही  कार्यक्रम का सफल संचालन जिलाध्यक्ष मुकेश रावत जी द्वारा किया गया एवं अंत में आभार प्रकट जिला सचिव दीपक राजपूत जी द्वारा किया गया कार्यक्रम में  प्रदेश संरक्षक श्री निहाल सिंह जाट जी ग्वालियर एवं चंबल संभाग जैसे भिंड मुरैना शिवपुरी गुना  अशोकनगर  श्योपुर आदि जिलों के  समस्त जिला अध्यक्ष एवं उनकी समस्त टीम कार्यक्रम में उपस्थित रही इस कार्यक्रम में शाखा जिला दतिया के तमाम पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें जिनमे प्रमुख रूप से