पन्ना।आज 26 सितंबर को लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला इकाई पन्ना ने उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग पन्ना मैं शासन के नियम विरुद्ध कार्यों को लेकर निम्न बिंदुओं का ज्ञापन सौंपा
जिसमें कार्यालय में पदस्थ पशु प्ररिचारक मिथिलेश कुमार तिवारी को निलंबित किया जाना एवं विभाग में परामर्श दात्री समिति की बैठक ना कराया जाना चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का सलंग्नीकरण पदस्थापना स्थल से अनियंत्रित ड्यूटी लगाया जाना शासन के नियम विरुद्ध है
चतुर्थ श्रेणी एवं तृतीय श्रेणी कर्मचारियों के समय मान वेतनमान की स्वीकृति में बिना कारण विलंब करना कर्मचारियों की सेवपुष्तका में आवश्यक प्रविष्टियां ना कराया जाना कार्यालय में अधीनस्थ कर्मचारियों को अनावश्यक बार बार कारण बताओ नोटिस दिया जाना माह जुलाई 2022 में वेतन वृद्धि की स्वीकृति में विलंब करना चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की उद्घातन सूची जारी ना करना एवं कर्मचारियों के द्वारा कलेक्टर पन्ना को जनसुनवाई में दिए गए आवेदन पत्रों पर समय से निराकरण ना किए जाने के संबंध में ज्ञापन सौंपकर मांग की गई है
कि शासन के नियमानुसार सभी बिंदुओं पर कार्यवाही करते हुए संघ को अवगत कराया जाए ज्ञापन सौंपने में मुख्य रूप से लघु वेतन कर्मचारी संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष आसाराम शर्मा जिला कोषाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे शिक्षा विभाग अध्यक्ष रामप्रसाद जाटव लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष अशोक पांडे संविदा आउट सोर्स अध्यक्ष मुकेश सिंघ एवं संघ के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ