वन समिति में कार्यरत कर्मचारियों को पूरे माह का वेतन कलेक्टर दर से दिया जाए
रायसेन । आज दिनांक 14 11 2022 को मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला रायसेन की बैठक कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने राम अयोध्या गार्डन में रखी गई
जिसमें प्रदेश संरक्षक निहाल सिंह जाट प्रांत अध्यक्ष महेंद्र शर्मा एवं सुधीर भार्गव प्रांतीय महामंत्री अजय दुबे महेंद्र सिंह बघेल कमलेश पटेल राम कुंडल सेन रामस्वरूप रैकवार बैठक में उपस्थित रहे बैठक की अध्यक्षता प्रांत अध्यक्ष श्री महेंद्र शर्मा जी द्वारा की गई जिसमें संघ की विभिन्न बिंदुवार समस्याओं पर चर्चा की गई
मांगी थी पुरानी पेंशन बहाली स्थाई कर्मचारियों को अनुकंपा नियुक्ति चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को वर्दी एवं वन समिति में कार्यरत कर्मचारियों को पूरे माह का वेतन कलेक्टर दर से दिया जाए दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी को स्थाई कर्मचारी बनाया जाए जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सभी बिंदुओं पर विचार विमर्श करने हेतु जिले में सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया एवं रायसेन आगमन पर प्रांत अध्यक्ष महोदय का फूल मालाओं से अभिनंदन किया गया स्वागत करने वाले कर्मचारियों में रामबाबू लोधी जिला अध्यक्ष लघु वेतन कर्मचारी संघ रायसेन रमेश चंद्र मीणा मोहर सिंह परिहार इरफान खान राशिद अली रघुवीर साहू मुन्ना चौरसिया खुमान सिंह रघुवर वर्मा दीवान सिंह यादव रमेश वंशकार गुड्डा लाल बबलू यादव लाल सिंह कुशवाहा श्रीमती कांति बाई आदि उपस्थित रहे


0 टिप्पणियाँ