पन्ना ।आज 12 नवंबर को लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला इकाई पन्ना ने आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय भुगतान एवं जिला चिकित्सालय में आशा रेस्ट रूम की मांग


को लेकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी व सिविल सर्जन को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में मांग की गई है कि


आशा कार्यकर्ताओं को जो डिलीवरी का मानदेय भुगतान किया जाता है वह कुछ दिनों से नहीं किया गया है जिससे उनकी परिवारिक एवं आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है एवं पूर्व में लघु वेतन कर्मचारी संघ की मांग पर जिला चिकित्सालय में आशा कार्यकर्ताओं जो प्रसूति महिलाओं को लेकर जिला चिकित्सालय आती  हैं कभी-कभी रात्रि हो जाने के कारण उन्हें चिकित्सालय के गैलरी में ही रात्रि बितानी पड़ती है पूर्व में संघ ने आशा रेस्ट रूम की मांग की थी जिस पर आशा रेस्ट रूम का निर्माण कराया गया था वर्तमान में उस रूम को कंप्यूटर कक्ष बना दिया गया है संघ ने पुनः मांग की है की अविलंब आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय का भुगतान एवं पूर्व निर्मित आशा रेस्ट रूम को पुनः आशा रेस्ट रूम के रूप में चालू कराया  जाए संघ ने चेतावनी भी दी कि समय रहते दोनों मांगों का निराकरण नहीं होता है तो निश्चित ही संघ को आंदोलन की राह पकड़नी पड़ेगी जिसकी संपूर्ण जवाबदारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन जिला अस्पताल की होगी ज्ञापन सौंपने में संघ के समस्त पदाधिकारी आशा कार्यकर्ता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे