मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला शाखा उज्जैन एवं यर सेकेंडरी स्कूल क्रमांक 3 में आयोजित किया गया
जिसमें सभी संभाग के जिला अध्यक्ष मंदसौर नीमच आगर शाजापुर देवास रतलाम उज्जैन आदि उपस्थित हुए
सभी जिला अध्यक्षों ने अपने-अपने जिलों की समस्याओं के बारे में अपनी-अपनी बात रखी जिसमें मुख्य रुप से वेतन वृद्धि नहीं लगना स्थाई कर्मियों को समय पर वेतन नहीं देना घुमक्कड़ अर्ध घुमक्कड़ छात्रावासों में 6 महीने से वेतन का भुगतान नहीं करना जिलों में कलेक्टर ने द्वारा विभागीय संयुक्त परामर्श दात्री समिति समिति की बैठकों का आयोजन नहीं करना चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रिक्त पदों पर संभाग स्तर पर नहीं भरना आदि कई मांगों पर चर्चा की गई
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि के रूप में संघ के संरक्षक निहाल सिंह जी जाट प्रांत अध्यक्ष महेंद्र शर्मा एवं अतिथि के रूप में अजय दुबे महामंत्री एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी जबलपुर महेंद्र सिंह महामंत्री राम कुंडल से न जिला अध्यक्ष भोपाल महामंत्री लक्ष्मीनारायण गुप्ता संगठन सचिव प्रेमचंद्र नाहर उज्जैन आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे
संघ के जिला शाखा अध्यक्ष महेश सुनाने संभागीय अध्यक्ष उज्जैन संभाग एवं महामंत्री लक्ष्मण गुप्ता एवं प्रदेश संगठन मंत्री प्रेमचंद्र नाहर ने अपने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि जिले के सभी विभागीय समितियों के विभागीय अध्यक्ष भी उक्त कार्यक्रम में अपना सहयोग प्रदान किया साथ ही सभी मांगों की समीक्षा को लेकर माननीय प्रांत अध्यक्ष जी से अनुरोध किया गया उक्त मांगों के बारे में तत्काल जिला स्तर पर कार्यवाही करने के लिए पत्र जारी किया जाए एवं यदि शीघ्र निराकरण नहीं होता तो प्रयास व्यापी आंदोलन की रणनीति तैयार की जावे अंत में सभी अतिथियों का प्रेमचंद नाहर संगठन सचिव आभार व्यक्त किया


0 टिप्पणियाँ