डिंडोरी- म.प्र. लघु वेतन कर्मचारी संघ केन्‍द्रीय प्रबंध समिति भोपाल के आव्‍हान पर 
दिनॉंक 1 अक्‍टूबर को गॉंधी जी की जयन्‍ती की पूर्व संध्‍या पर गांधी चौक सब्जी मार्केट के बाजू में कर्मचारियों की मॉंग पर सत्‍याग्रह आंदोलन शाम 4 बजे से 5 बजे तक किया गया । आई टी सैल प्रकोष्ठ अध्यक्ष मंयक उदेशिया ने बताया कि

 डिंडोरी जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह चंदेल की अगुवाई में जिले के सभी ब्‍लाकों के साथ साथ जिला मुख्‍यालय डिंडोरी में भी यह सत्‍याग्रह किया गया। जहां पर केंद्र के समान 4% महंगाई भत्ते सहित 20 सुत्रीय मांग पत्र कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली, भृत्‍य का नाम परिवर्तित कर कार्यालय सहायक 35000 स्‍थाई कर्मचारियों को 7वे वेतनमान 1300 ग्रेड पे के स्‍थान पर 1800 ग्रेड पे प्रदेश में कार्यरत अंशकालीन कर्मचारी भाई-बहनों को दैनिक वेतन भोगी घोषित किया जाए व अन्‍य मॉंगों पर दो घंटे का उपवास सत्याग्रह कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के प्रतिमा माल्य अर्पण कर ज्ञापन सौंपा गया ।

 म.प्र. शासन द्वारा लगातार कर्मचारियों की मॉंग को अनदेखा किया जा रहा है। जबकि म.प्र; को समृद्ध बनाने में कर्मचारी महत्‍वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करते हैं यदि शासन अब भी कर्मचारियों के प्रति सचेत नहीं होती है। तो संगठन चरणबद्ध आंदोलन के लिए मजबूर होगा। संगठन के कार्यकारिणी के पदाधिकारी सभी विभागों के विभागाध्यक्ष तहसील ब्लाकों के अध्यक्ष सचिव पदाधिकारी विशेष रूप से अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिला सचिव श्री यशवंत यादव जी श्री कुमार झारिया जी श्री कुशराम जी संभागीय सचिव श्री मिहीलाल धुर्वे जिला संरक्षक श्री गोपाल पाठक महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती रुकमणी पटेल जिला सचिव अघनू कोकडिया विभागाध्यक्ष अंशकालीन प्रकोष्ठ श्री सुरेश ठाकुर दुलीचंद परस्ते शिवकुमारी धुर्वे ब्लाक अध्यक्ष प्रकाश नागेश्वर रफीक खान श्रीमती हमेशवरी तेकाम केदार भवेदी ब्लाक सचिव कुरवेती धनंजय, एवं अन्य कार्यकताओं की सराहनीय उपस्थिति रही।