जिला धार।मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला शाखा धार के द्वारा 30/10/2022को तहसील शाखा ड ही में कर्मचारी हित में एक बैठक
का आयोजन किया गया।बैठक में उप प्रांत अध्यक्ष महोदय नूर मोहम्मद खत्री जिला अध्यक्ष डी डी बैरागी जिला उपाध्यक्ष संजय निर्मल तहसील अध्यक्ष दीपा सोलंकी ब्लॉक अध्यक्ष सुख लाल भिड़े आदि पदाधिकारी गण कर्मचारी गण की उपस्थिति में कर्मचारी हित में अपनी समस्या पर विचार विमर्श किया गया साथ ही समस्त कर्मचारियों ने अपनी मांगों के निराकरण के लिए एकजुटता का परिचय दिया वैसे भी मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के बैनर तले धार जिले में अपनी एकता का परिचय देते हुए समस्त कर्मचारी लघु वेतन कर्मचारी संघ के बैनर तले अपनी उपस्थिति देना अपने आप को सोभाग्यशाली मानते हैं।
इसी क्रम में पूरे जिलों में बैठकों का आयोजन करके कर्मचारियों को एकजुट करने में संगठन अपनी पूरी ताकत लगा रहा है।कर्मचारी वर्ग अपनी जायज मांगों के लिए परेशान ना हो इसलिए जगह-जगह बैठक का आयोजन करके कर्मचारियों की भावनाओं को समझते हुए अपनी जायज मांगों के निराकरण के लिए कर्मचारी संगठन अपनी एक जुटता दिखा रहा है । उक्त जानकारी मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला शाखा धार के जिला अध्यक्ष डी डी बैरागी ने दी

0 टिप्पणियाँ