धार ।वेतन के अभाव में दैनिक वेतन स्थाई कर्मचारी अंशकालीन को दीपावली का त्यौहार फिका रहा जनजाति विभाग का मामला।
मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संगठन जिला शाखा धार जिलाध्यक्ष आज दिनांक 31 अक्टूबर 2022 को माननीय कलेक्टर महोदय धार माननीय सहायक आयुक्त महोदय जनजाति विभाग धार को एक पत्र जारी करके बताया गया है।
कि सहायक आयुक्त धार जिले में पदस्थ स्थाई कर्मचारी दैनिक वेतन भोगी अंशकालीन कर्मचारी को विगत 7 माह से वेतन के भुगतान नहीं
होने से कर्मचारी वर्ग आर्थिक ता के साथ अपना जीवन यापन करने के लिए मजबूर हो रहे हैं जबकि माननीय मुख्यमंत्री महोदय मध्य प्रदेश शासन ने स्पष्ट निर्देश जारी किए थे कि दीपावली पर्व के पूर्व समस्त कर्मचारियों को वेतन प्रदाय की जाना थी परंतु शासन के आदेश मैं स्पष्ट आदेश दिया था कि दीपावली पूर्व समस्त कर्मचारी का वेतन आहरण किया जाए भुगतान नहीं होने के बावजूद भी दीपावली पूर्व किसी प्रकार का वेतन प्रदाय कर्मचारियों में नहीं होने से पूरे धार जिले में धार निसरपुर नालछा सरदारपुर आदि स्थानों में कार्यरत कर्मचारियों को वेतन के अभावमे मायूसी के वातावरण के बीच परिवार के अंदर रहकर बिना वेतन का भुगतान नहीं होने के बावजूद भी कर्म चारियो ने अपना दीपावली पर्व केसे मनाया गया उनके परिवार के लोग ही जानते हैं। श्रीमान कलेक्टर महोदय भाव एवं सहायक महोदय को पत्र जारी करते हुए बताया गया है कि यदि अविलंब हमारे कर्मचारी साथियों को वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो कर्मचारी संगठन पूरी ताकत के साथ आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।उक्त जानकारी जिला अध्यक्ष दंगल दास बैरागी द्वारा दी गई


0 टिप्पणियाँ