प्रदेश के सभी शासकीय कर्मचारियों को दीपावली के पहले वेतन का भुगतान किया जाएगा।
 इस बात की घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की है।उन्होंने ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट में लिखा कि “दीपावली का पावन पर्व आ रहा है। हमारे सभी कर्मचारी साथी परिवार सहित दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाएं, इसलिए हम इस माह का वेतन दीपावली से पहले देने का आदेश जारी कर रहे हैं। सभी कर्मचारी साथियों को दीपावली की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।”