सतना। 17 अक्टूबर 2022 - लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कर्मचारियों द्वारा जायज मांगों के निराकरण हेतु
सिविल लाइन चौपाटी के पास लघु वेतन कर्मचारी संघ के बैनर तले दिनांक 13. 10.2022 से प्रारम्भ किया गया धरना प्रदर्शन आज दिनांक 17 अक्टूबर 2022 से आमरण अनशन में तब्दील कर दिया गया था। आमरण अनशन पर संघ के जिलाध्यक्ष रमाकान्त मिश्रा, जिला संगठन सचिव छत्रपाल सिंह को संघ के जिला कोषाध्यक्ष विनोद कुमार सेन ने तिलक एवं माल्यार्पण कर बैठाया गया। उक्त अवसर पर भारी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री अनशन स्थल पर पहुँचकर समस्याओं के संबंध में संघ के पदाधिकारी एवं हड़ताली कर्मचारियों से चर्चा कर लिखित रूप से निराकरण करते हुए संघ को प्रति उपलब्ध कराई गई साथ ही कार्यपालन यंत्री द्वारा अनशनकारियों को जूस पिलाकर आमरण अनशन समाप्त कराया गया। जिसका स्वागत उपस्थित कर्मचारियों ने करतल ध्वनि से किया। संघ के उप प्रांताध्यक्ष शिवचरण कुशवाहा ने कर्मचारियों को बहादुराना बधाई देते हुए कहा कि जिले के समस्त कर्मचारी लामबंद होकर अन्याय शोषण के खिलाफ लड़ते रहे। संघ के जिलाध्यक्ष रमाकान्त मिश्रा ने कहा है कि इस आन्दोलन में कर्मचारियों ने भरपूर सहयोग कर साथ दिया है। उसके लिए मैं सभी को धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ। अनशन स्थल पर शंकरदीन बंशकार, संजय शुक्ला, विनोद सेन, स्वामीदीन कुशवाहा, विपिन त्रिपाठी, अनिरूद्ध द्विवेदी, चाँद मोहम्मद, राकेश सेन, फूलचन्द्र कुशवाहा, रामनिवास सेन, पुष्पराज सिंह, राममिलन शुक्ला सहित भारी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। उक्त आशय की जानकारी संघ के जिला कोषाध्यक्ष विनोद कुमार सेन ने दी हैं।

0 टिप्पणियाँ