कटनी। आज मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला शाखा कटनी जिला अध्यक्ष पूर्णेश वीके जी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है

कि संभागीय शाखा जबलपुर के नेतृत्व में जिला कटनी में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में कटनी जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपकर मांग की गई है

 कि जिले के स्वास्थ्य विभाग के सिविल सर्जन कार्यालय जिला अस्पताल कटनी में पदस्थ क्लर्क राहुल मिश्रा एवं एवं पशुपालन एवं डेयरी विभाग के क्लर्क आलोक चौरसिया द्वारा अत्यधिक भ्रष्टाचार किए जाने तथा एजेंसियों द्वारा रंगे हाथ पकड़े जाने की घटनाएं सर्व व्याप्त हैं इस तरह के प्रकरण में अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की संलिप्तता प्रतीत होती है संघ के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि अति शीघ्र उच्च स्तरीय कमेटी गठित कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए जिससे कटनी जिले में व्याप्त घोर भ्रष्टाचार की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके अन्यथा संघ उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा इस दौरान तरीके प्रांतीय सचिव जिला अध्यक्ष जबलपुर रवि कांत दहायत जी प्रदीप आईटी सेल उपाध्यक्ष विपिन पीपरे प्रांतीय सचिव अजय गौतम संभागीय सचिव धर्मेंद्र राज जिला सचिव प्रमोद कुमार विभागीय अध्यक्ष वैद्यनाथ अय्यर सहित अन्य साथी उपस्थित थे