भोपाल । प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के तत्वावधान में दिनांक 1 अक्टूबर 2022 को 20 सूत्री मांगों के समर्थन में शाम 4:00 से 5:00 तक कर्मचारी भवन गीतांजलि चौराहा भोपाल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती 2 अक्टूबर की पूर्व संध्या पर सत्याग्रह करने का निर्णय लिया गया है जिसमें प्रदेश के सभी 52 जिलों में भी गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ज्ञापन दिया जाएगा एवं उनके सिद्धांतों को याद करते हुए 20 सूत्री मांगों को लेकर शासन प्रशासन का ध्यान आकर्षण भी करवाया जाएगा।


संघ की जो प्रमुख मांगे हैं प्रदेश के अधिकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाल करना प्रदेश के अधिकारी कर्मचारियों को पदोन्नति के अवसर देना तुरंत केंद्र के समान 4% महंगाई भत्ते अति शीघ्र आदेश जारी करना भृत का पद नाम परिवर्तन कर कार्यालय सहायक करना आकस्मिक कार्यभारित सेवा के कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति उपरांत 300 दिन के लीव सिलेंडर का लाभ देना दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित करना प्रदेश में 45000 स्थाई कर्मी कर्मचारियों को नियमित करना अनुकंपा नियुक्ति आदेश जारी करना दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को स्थाई कर्मी का दर्जा देना आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कोटवार आशा उषा कार्यकर्ता अंशकालीन कर्मचारी मिड डे मिल की रसोईया आउट सोर्स के कर्मचारी संविदा के कर्मचारियों को नियमित करना प्रदेश में डेढ़ लाख रिक्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पदों को सीधी भर्ती पर रोक लगाते हुए दैनिक वेतन भोगी एवं स्थाई कर्मी कर्मचारियों को नियमित करना साथ ही वर्तमान में जो लघु वेतन कर्मचारी जिस पद पर वेतन पा रहे हैं जैसे आउट सोर्स एवं अंश कालीन कर्मचारी है उनको उसी वेतनमान पर नियमित कर आगे की कार्यवाही करना।


संघ के प्रांत अध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने अपने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि उक्त सत्याग्रह आंदोलन प्रदेश के मान्यता प्राप्त गैर मान्यता प्राप्त कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि सम्मिलित होंगे।