संभागीय शाखा जबलपुर का हुआ विस्तार

जबलपुर ।आज मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ संभागीय शाखा जबलपुर के संभागीय कार्यकारी अध्यक्ष विपिन पीपरे ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है

 


मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ संभागीय अध्यक्ष अजय कुमार दुबे द्वारा कार्यकारिणी के अनुमोदन उपरांत  संभागीय शाखा का विस्तार करते हुए संभागीय मुख्यालय के पदाधिकारियों की बैठक संभागीय संरक्षक श्री राम कुमार मेहरा जी की अध्यक्षता में आयोजित की गई 


जिसमें संभागीय कार्यकारिणी में संशोधन एवं विस्तार करते हुए


श्री संजय यादव जी को संभागीय उपाध्यक्ष श्री सहदेव रजक जी को संभागीय आईटी सेल प्रभारी श्री प्रमोद कुमार जी को संभागीय सचिव के पद पर मनोनीत किए जाने पर नियुक्ति पत्र प्रदान कर


पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया इस दौरान संघ के प्रांतीय सचिव एवं जिला अध्यक्ष रविकांत दहायत प्रांतीय महामंत्री अजय कुमार दुबे वरिष्ठ सलाहकार प्रशांत श्रीवास्तव वरिष्ठ सहयोगी  अरुण चतुर्वेदी जी संभागी कोषाध्यक्ष संजय रजक जिला महामंत्री सुरेश बाल्मिक जिला आईटी सेल अध्यक्ष रविंद्र राय कमल मुद्दल ओंकार पंगरहा राजेश भारद्वाज देवेंद्र अहिरवार सुनील पाठक आदि ने हर्ष व्याप्त करते हुए बधाई दी नई ऊर्जा के साथ काम करते हुए संभागीय शाखा को गति प्रदान करने की बात।