धार।मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला शाखा धार के द्वारा
आज दिनांक 10/12/2022 को जिले का दौरा किया गया जिसमें बाग डेहरी सिंघाना लोहारी निसरपुर आदि जगहों पर बैठक व आम सभा का आयोजन किया गया ।
जिसमें सिंघाना में तहसील अध्यक्ष मनावर मंजुला मंडलोई जिला सह सचिव राधेश्याम चौहान जिला आई टी सेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष शेर सिंह जमरा आदि के द्वारा कर्मचारी से संपर्क अभियान किया गया जिसमें कर्मचारियों की जायज मांगों एवं विचार विमर्श किया गया। साथ में जिलाध्यक्ष दंगल दास बैरागी ने भी जोर शोर से प्रत्येक क्षेत्र में।
अपना भ्रमण कार्यक्रम करके कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि आपकी सभी जायज मांगों का निराकरण मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संगठन के बैनर तले किया जाएगा लोहारी में दिनेश परिहार कैलाश बघेल आदि कर्मचारियों के उपस्थिति में जिला अध्यक्ष दंगल दास बैरागी को साल श्रीफल साफा पहनाकर स्वागत करते हुए कर्मचारी संघ के प्रति पूर्ण विश्वास करते हुए संगठन को समर्थन दिया इसी तारतम्य में निसरपुर ब्लॉक में जिला प्रवक्ता महेश धनगर ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश गोयल जिला कारवां का अध्यक्ष हीरालाल उपाध्याय महेश गोयल अंतिम एवं समस्त कर्मचारियों ने ढोल बाजे के साथ जिलाध्यक्ष का स्वागत करने के लिए एकजुट होकर के शाही स्वागत किया गया एवं वहां पर एक आम सभा का आयोजन किया गया ।
जिसमें गंगाराम चौहान सेवानिवृत्त कर्मचारी को साफा साल श्रीफल देकर के सम्मान समारोह का कार्यक्रम करते हुए जिलाध्यक्ष के द्वारा किया गया साथी जिला कारवा का अध्यक्ष हीरालाल उपाध्याय महेश धनगर जिला प्रवक्ता इनका भी स्वागत करते हुए आम सभा का आयोजन पूर्ण किया गया एवं आगामी कार्यक्रम हेतु जिला स्तरीय सम्मेलन हेतु सभी ने एकजुट होकर के अपनी एकता का परिचय देते हुए गगनभेदी नारों के साथ मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी के बैनर तले रैली को सफल बनाने की तैयारी की गई। उक्त जानकारी आईटी सेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शेर सिंह जमरा द्वारा जारी की गई।


0 टिप्पणियाँ