जिला पन्ना । मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला शाखा अध्यक्ष अशोक पांडे ने जारी विज्ञप्ति में बताया है


कि विगत 22 अक्टूबर को नयापुरवा चोकी बीरा थाना अजयगढ़ में कुछ दमंगो के द्वारा  श्रीमती संतकुमारी पति रामकिशोर केवट 


आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ एवं परिवार के साथ रात्रि में घर में घुसकर जमकर मारपीट 


की और महिलाओं के साथ अभद्रता की जिसमें एक महिला का हाथ फैक्चर एवं सिर में गंभीर चोट आई है परिवार के अन्य सदस्यों को भी चोटे आई हैं जिस पर वीरा चौकी में शिकायत की गई एवं वर्तमान में सभी घायलों का इलाज जिला चिकित्सालय पन्ना में चल रहा है परंतु दबंगों के खिलाफ अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है और दबंगों के द्वारा पीड़ित परिवार को धमकी दी जा रही है जिस संबंध में आज लघु वेतन कर्मचारी संघ पन्ना ने पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक पन्ना एवं जिला कलेक्टर पन्ना से पीड़ित परिवार के संबंध में आवेदन दिया गया एवं अति शीघ्र पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए और 




दबंगों को सख्त से सख्त कार्यवाही करने के लिए निवेदन किया गया समय सीमा में उक्त परिवार को यदि न्याय नहीं मिलती है तो संघ ने आंदोलन करने की भी चेतावनी दी है