डिंडोरी । मध्यप्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला शाखा डिंडोरी जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह चंदेल जारी विज्ञप्ति में बताया है कि

विभागीय शाखा अंशकालीन प्रकोष्ठ विभागाध्यक्ष सुरेश ठाकुर के नेतृत्व में आज दिनांक 11/10/2022 दिन मंगलवार को समय 2 बजे मां आदिशक्ति जगतजननी नर्मदा पूजन के पश्चात रैली के माध्यम से प्रदेश एवं जिला स्तरीय कार्यरत अंशकालीन कर्मचारीयों की एक सूत्रीय मांग का ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री जी मध्यप्रदेश शासन एवं माननीय मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन के नाम श्रीमान कलेक्टर महोदय एवं जिलाध्यक्ष श्री नरेन्द्र राजपूत जी भारतीय जनता पार्टी डिंडोरी को सौंपा गया।

 जिसमें 1994-95से लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं लेकिन आज तक मध्यप्रदेश शासन इन अंशकालीन कर्मचारीयों की सुध नहीं ले रही है। इसलिए आज ज्ञापन में स्थाई कर्मी दैनिक वेतन भोगी घोषित किए जाने की एक सूत्रीय मांग पत्र का ज्ञापन सौंपा सौंपा गया जिला अंतर्गत सभी विभागों में कार्यरत लगभग तीन सौ कर्मचारी भाई-बहनों की उपस्थिति रही  संभागीय सचिव मिहीलाल धुर्वे महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती रुकमणी पटेल सभी तहसील ब्लाक अध्यक्षों सहित अंशकालीन प्रकोष्ठ के समस्त कार्यकारिणी के पदाधिकारी कर्मचारी भाई-बहनों की उपस्थिति रही।