भोपाल । मध्यप्रदेश शासन प्रशासन द्वारा चतुर्थ श्रेणी के नियमित पदों को सीधी भर्ती के द्वारा आउटसोर्सिंग संविदा से भरे जाने तैयारी की जा रही हैजिसका मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ पूर्व जोर से विरोध करता है संघ के प्रांत अध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने बताया कि
प्रदेश में 45000 स्थाई कर्मी 7000 दैनिक वेतन भोगी एवं 15000 अंशकालीन कर्मचारी प्रदेश के विभिन्न विभागों में वर्षों से कार्यरत हैं जिनको चतुर्थ श्रेणी के पदों पर नियमित करने की कार्यवाही की जानी चाहिए पहले भी माननीय मुख्यमंत्री माननीय मुख्य सचिव महोदय से इस संबंध में आग्रह किया गया है कि ऐसे लोगों को मौका दिया जाना चाहिए जो पूर्व से ही नियमित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पद पर आने की बाट जो रहे हैं तथा अहर्ता के साथ अधिकार भी रखते हैं संघ की मांग है आउट सोर्स और संविदा से सीधी भर्ती पर पूर्णता रोक लगाई जावे यह शासन प्रशासन की मनमानी एवं नियमों के ताक में रखकर कार्यवाही करने का प्रयास किया जा रहा है जो न्याय उचित नहीं है कोई भी व्यवस्था पारदर्शी रूप से होना चाहिए और नियमित सेवा के कर्मचारी के रूप में ही पदों की पूर्ति हो जिससे उनका भविष्य सुनिश्चित रहे एवं परिवार का भरण पोषण व्यवस्थित रूप से कर सकें।
संघ के प्रांत अध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया की यदि शीघ्र ही इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी नहीं किए जाते हैं आने वाले समय में प्रदेश व्यापी आंदोलन की तैयारी की जाएगी तथा आउट सोर्स एवं संविदा पदों की पूर्ति करने पर विरोध किया जाएगा

0 टिप्पणियाँ