आज मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ प्रांताध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने जारी विज्ञप्ति में बताया है
 कि दादा देवी प्रसाद शर्मा की सातवीं पुण्यतिथि पर मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ कर्मचारी भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया वे मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के संस्थापक सदस्य थे 

उन्हें कर्मचारी जगत का भीष्मा पितामह भी कहा जाता है आज पूरे प्रदेश में कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि देकर उनकी पुण्यतिथि श्रद्धा सुमन अर्पित किए श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित रहे - संघ के संरक्षक निहाल सिंह जाट कार्यकारी प्रांताध्यक्ष सुधीर भार्गव निर्णय समिति अध्यक्ष मांगीलाल तमोले उप प्रांताध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष भोपाल राम कुंडल सेन तथा अन्य सभी वरिष्ठ सहयोगी साथी उपस्थित रहे।