डिंडोरी ।आज दिनांक 18/09/2022 को समय 12 बजे से मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ ब्लाक शाखा बजाग में 

ब्लाक अध्यक्ष श्री नरोत्तम नंदा जी की अध्यक्षता एवं अंशकालीन प्रकोष्ठ के  नेतृत्व में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बजाग में बैठक आयोजित किया गया।


जिसमें विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श कर रणनीति बनाई गई जिसमें मुख्य रूप से अंशकालीन कर्मचारियों शासकीय कर्मचारी का दर्जा स्थाई कर्मी की नियमितकरण, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारीयों को स्थाई कर्मी किया जाना एवं जिला स्तरीय समस्यो जैसे नियमित कर्मचारियों का समयमान वेतनमान,वर्दी वरिष्ठता सूची प्रकाशित करना जिला परामर्श धात्री की बैठक आयोजित किया जाना और अधिक से अधिक संख्या में संगठन का सदस्यता ग्रहण करवाने पर पुरजोर कोशिश करना इन्हीं सभी बिंदुओं पर रणनीति बनाई गई। ब्लाक स्तर पर सभी संकुलों से कर्मचारी भाई-बहनों की उपस्थिति रही।उपस्थित सदस्य संतोष बरमैया,शिवचरण बघेल, फागू,राम कृपाल,नरेश, समरू,समारू,महेंद्र लोरिया, जिया लाल,नंद कुमार,  श्री मति  पट्टा,चैती बाई, अनुराधा, एवं समस्त अंशकालीन भाई, बहन उपस्थित रहे।